गढ़वा: गढ़वा में पेयजल-बिजली व्यवस्था पर उपायुक्त सख्त, तत्काल समाधान के दिए निर्देश
Garhwa, Garhwa | May 8, 2026 गढ़वा में बढ़ती गर्मी को देखते हुए उपायुक्त अनन्य मित्तल ने पेयजल और बिजली व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिले में निर्बाध जलापूर्ति और बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। खराब चापाकल, नल, ट्रांसफार्मर और जर्जर तारों को तुरंत दुरुस्त करने के साथ जरूरत पड़ने पर वॉटर टैंकर से जलापूर्ति करने को कहा गया। उपायुक्त ने हेल्पलाइन नंबर और