गोविंदगढ़: गोविंदगढ़ थाने पर पथराव मामले में दो और गिरफ्तार, पुलिस की दबिश का CCTV फुटेज हुआ वायरल
गोविंदगढ़ पुलिस ने छह मई को थाने पर हुए पथराव मामले में रविवार दोपहर 12 बजे दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले पुलिस इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि करीब 27 लोगों को शांति भंग के आरोप में हिरासत में लिया गया था। लगातार हो रही कार्रवाई के बाद इलाके में पुलिस की सख्ती देखने को मिल रही है।