कोंडागांव जिले में “बस्तर मुन्ने” एवं सुशासन तिहार कार्यक्रम के तहत कल 14 मई गुरूवार को पाण्डेआठगांव, कोहकामेटा और उमरगांव में कलस्टर स्तरीय शिविर आयोजित होंगे। शिविरों में ग्रामीणों को शासन की योजनाओं की जानकारी दी जाएगी तथा पात्र हितग्राहियों से आवेदन लेकर मौके पर ही निराकरण किया जाएगा।