मुज़फ्फरनगर: मेरठ जाते वक्त रोहाना टोल पर चंद्रशेखर आजाद का काफिला रोका, पुलिस से हुई नोकझोंक, इंस्पेक्टर का हाथ जोड़ने का वीडियो चर्चा में
मुजफ्फरनगर के रोहाना टोल प्लाजा पर नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के काफिले को पुलिस ने रोक लिया, जिसके बाद मौके पर तीखी नोकझोंक हुई। पुलिस द्वारा कुछ गाड़ियों को रोके जाने पर सांसद ने नाराज़गी जताई। इस दौरान एक इंस्पेक्टर हाथ जोड़कर कहते नजर आए, "हम अपनी ड्यूटी कर रहे हैं।" घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और चर्चा का विषय बना हुआ है।