नवादा: नवादा में साइबर अपराध के बड़े गिरोह का भंडाफोड़, एसपी अभिनव धीमान ने दी जानकारी, 4 गिरफ्तार, ₹54 लाख 84 हजार के आभूषण बरामद
Nawada, Nawada | Jun 19, 2026 नवादा जिला पुलिस ने शुक्रवार को साइबर अपराध के एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के चकवाय और सिमरी गांवों से चार साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया। उनके पास से 54 लाख 84 हजार रुपये नकद, सोना, चांदी, लैपटॉप और स्मार्टफोन सहित भारी मात्रा में सामान बरामद किया गया है।