नवादा: चार की मौत, दो महिलाएं गंभीर रूप से झुलसी, खेत में पेड़ के नीचे खड़े थे लोग, बच्चों की भी गई जान
Nawada, Nawada | Jul 24, 2026 नवादा: नारदीगंज प्रखंड के सांगोवर गांव में शुक्रवार को आकाशीय बिजली गिरने से चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो महिलाएं गंभीर रूप से झुलस गईं। मृतकों में तीन किसान और एक 12 वर्षीय बच्चा शामिल हैं। जहां मृतक की पहचान 12 वर्षीय सोनू कुमार, 55 वर्षीय मुनेश्वर राजवंशी, 45 वर्षीय शंभू यादव, और 55 वर्ष से मदन राजवंशी के रूप में पहचान की गई है।