डुमरा: सीतामढ़ी के मनियारी में 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा मानसिक रूप से बीमार युवक
सीतामढ़ी। जिले के मनियारी क्षेत्र में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक मानसिक रूप से बीमार युवक 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक की पहचान जनार्दन कुमार के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार जनार्दन मानसिक रूप से अस्वस्थ है।टावर पर युवक के चढ़ने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए।