महरौनी: बैरवारा में 2 दिन पूर्व टेंट हाउस संचालक के घर में लगी आग के मामले में पीड़ित ने आर्थिक सहायता की मांग की
ग्राम बैरवारा में बीते लगभग 2 दिन पूर्व एक टेंट हाउस संचालक की गोदाम एवं घर में अचानक आग लग गई थी। भीषण आग के चलते उसके घर में रखा हुआ घर गृहस्थी का सामान अनाज एवं टेंट हाउस का सामान जलकर राख हो गया था। पीड़ित ने उक्त मामले में राजस्व विभाग के जिम्मेदारों से मामले को संज्ञान लेते हुए उसे आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है।