जलालाबाद: जलालाबाद तहसील क्षेत्र के गंगा एक्सप्रेसवे पर हादसा, अमेठी के सलमान की हुई मौत
शाहजहांपुर। जलालाबाद तहसील क्षेत्र के गंगा एक्सप्रेसवे पर चैनल संख्या 239 के पास सड़क हादसे में अमेठी निवासी सलमान पुत्र मुमताज अहमद की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, इरफान पुत्र इल्जार अहमद और उवैश पुत्र रहीश अहमद डीसीएम आयशर गाड़ी में श्रीनगर, कश्मीर से सेब लेकर सुल्तानपुर जा रहे थे।