बिजनौर: बिजनौर में बक्शीवाला रेलवे फाटक के पास मिले शव की हुई पहचान
Bijnor, Bijnor | Jul 19, 2026 बिजनौर में शनिवार को बक्शीवाला रेलवे फाटक के पास मृत अवस्था में मिले एक युवक की शिनाख्त नहीं हो पा रही थी। जिसमें आज रविवार को सुबह 9:00 मिली जानकारी के अनुसार मृतक की शिनाख्त हो गई है। मृतक नहटोर के गांव नन्हेड़ा निवासी 22 वर्षीय वीर सिंह उर्फ बिट्टू है। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।