*जनपद बस्ती ,उत्तर प्रदेश 27 जुलाई 2026*
*मिशन शक्ति फेज-5 के तहत महिला थाना पुलिस का जागरूकता अभियान*डॉ0 शालिनी सिंह के नेतृत्व में स्कूल, रोडवेज और बाजारों में हुई चेकिंग*
*बस्ती:* महिला सुरक्षा और जागरूकता को लेकर महिला थाना पुलिस ने आज जनपद में सघन अभियान चलाया।
*प्रभारी निरीक्षक महिला थाना डॉ0 शालिनी सिंह* के नेतृत्व में महिला थाना टीम *म0का0 श्वेता सरोज, म0का0 माया यादव, म0का0 बिंदा बिन्द* द्वारा भ्रमणशील रहते हुए थाना कोतवाली व थाना पुरानी बस्ती क्षेत्र के अंतर्गत चेकिंग की गई। टीम ने कृष्ण पाण्डेय इण्टर कॉलेज, श्रीमती कृष्णा कुमारी पाण्डेय गर्ल्स इण्टर कॉलेज, रोडवेज* एवं अन्य भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर जाकर छात्राओं, महिलाओं और आमजन से संवाद किया। मिशन शक्ति फेज-5* के तहत महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा संबंधी जानकारी दी गई। साथ ही शासन द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर *1090, 181, 112, 1076, 1098, 108* की विस्तृत जानकारी देते हुए संकट के समय इनके प्रयोग के बारे में बताया गया।साइबर अपराधों से बचाव* के लिए भी जागरूक किया गया। महिलाओं को *साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930* की जानकारी दी गई। इसके साथ ही देश के तीन नए आपराधिक कानून *भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023, तथा भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023* के बारे में भी बताया गया और सीयूजी नंबर पर संपर्क करने हेतु प्रेरित किया गया। अभियान के दौरान अनावश्यक रूप से घूम रहे करीब *55 व्यक्तियों* से पूछताछ की गई। इसमें *08 लोगों का माफीनामा* भरवाया गया तथा शेष अन्य व्यक्तियों को सख्त हिदायत देकर मौके पर छोड़ दिया गया।
*डॉ0 शालिनी सिंह* ने कहा कि "महिलाओं की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। मिशन शक्ति के माध्यम से हर महिला को आत्मनिर्भर और सुरक्षित बनाना हमारा उद्देश्य है।"
*संवाददाता:* हरि ओम प्रकाश
*राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत, बस्ती*
Basti, Basti | Jul 27, 2026