नर्मदापुरम: कलेक्ट्रेट कार्यालय में नक्शा पायलट प्रोजेक्ट की जिला स्तरीय समन्वय समिति की समीक्षा बैठक आयोजित
सोमवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय में कलेक्टर सोमेश मिश्रा की अध्यक्षता में नक्शा पायलट प्रोजेक्ट की जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में नगरीय क्षेत्रों में आधुनिक सर्वेक्षण तकनीक, जीआईएस एवं डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से भू-अभिलेखों का विश्वसनीय डिजिटल डाटाबेस तैयार करने संबंधी कार्यों की समीक्षा की गई।