सादाबाद: गुरसौटी के पास ट्रक ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, दो युवक हुए घायल, डॉक्टर ने एक को किया रेफर
खंदौली निवासी मल्ला सिंह और सोनू अपनी बाइकों से वापस गांव लौट रहे थे। सादाबाद थाना क्षेत्र के गुरसौटी के पास ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, इस दुर्घटना में दो युवक घायल हुए है। ग्रामीणों के द्वारा घायलों को तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद पहुंचाया जहां से डॉक्टर के द्वारा एक युवक की गंभीर हालत को देखते हुए आगरा रेफर कर दिया है।