मानसी: खगड़िया में 150 साल पुरानी बम काली कलश यात्रा निकली
खगड़िया के मानसी नगर पंचायत में रविवार रात 10 बजे सैकड़ों श्रद्धालुओं ने बम काली मंदिर से कलश यात्रा निकाली। यात्रा मटिहानी के गंडक घाट पहुंची जहां वैदिक मंत्रों के साथ पूजा हुई। पूजा के बाद कलश मंदिर में स्थापित किया गया। यह परंपरा करीब 150 साल पुरानी है।