चित्तौड़गढ़ में रेलवे स्टेशन रोड स्थित दिवाकर मार्ग पर शनिवार को “जगत वल्लभ जैन दिवाकर स्तंभ” का भव्य लोकार्पण समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम में विधायक चंद्रभान सिंह आक्या शामिल हुए और इसे ऐतिहासिक क्षण बताया। पूज्य साध्वी डॉ. कुमुदलता जी, साध्वी डॉ. महाप्रज्ञा जी, साध्वी डॉ. पदमकीर्ति जी मौजूद रहे।