बैतूल नगर: नगर पालिका सीएमओ पांडेय ने निर्माणाधीन गंज मंडी कॉम्प्लेक्स का निरीक्षण किया, अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल के निर्देशानुसार बुधवार सुबह 11 बजे मुख्य नगर पालिका अधिकारी नवनीत पाण्डेय ने गंज मंडी कॉम्प्लेक्स निर्माणाधीन स्थल का निरीक्षण किया।उल्लेखनीय है कि कॉम्प्लेक्स में कुल 320 दुकानों का निर्माण प्रस्तावित है, जिसमें ग्राउंड फ्लोर पर 142,मेजेनाइन फ्लोर पर 26, प्रथम तल पर 98 और द्वितीय तल पर 54 दुकानों का निर्णय