भिवानी: भिवानी शहर में जन स्वास्थ्य विभाग करेगा 10 किलोमीटर लंबी सीवर लाइन और नालों की सफाई
मानसून के मध्यनजर डीसी महावीर कौशिक के आदेशानुसार जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग शहर में सीवरेज सिस्टम का स्वास्थ्य ठीक करने में जुटा हुआ है। सुपर सकर मशीन द्वारा सर्कुलर रोड पर रात के समय सीवरेज लाइन की सांसें खोली जा रही हैं। आमजन की सुविधा के चलते सफाई अभियान रात के समय पुरजोर से चलाया जा रहा है।