बिजौलिया: एवीएस स्कूल की फीस बढ़ोतरी के विरोध में अभिभावकों ने खोला मोर्चा, स्कूल प्रबंधन पर जबरन फीस बढ़ाने का आरोप
बिजौलिया। कस्बे में सीबीएसई से मान्यता प्राप्त एवीएस इंग्लिश मीडियम स्कूल अपनी तीन गुना फीस बढ़ोतरी को लेकर विगत कई दिनों से चर्चाओं में है। अभिभावकों का स्कूल पर आरोप है कि स्कूल मैनेजमेंट के द्वारा नए सत्र 2026 और 2027 के प्रारंभ पर अभिभावकों को बिना किसी सूचना और बैठक के जबरन निर्णय लेकर स्कूल की फीस में तीन गुना वृद्धि कर दी है।