बांसवाड़ा: एमजी अस्पताल में 4 प्रसूताओं की मौत की जांच तेज, जयपुर की विशेषज्ञ टीम ने किया वार्ड का निरीक्षण
महात्मा गांधी अस्पताल में 7, 8 और 10 जुलाई के बीच चार प्रसूताओं की मौत के मामले की जांच तेज हो गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जयपुर से आई वरिष्ठ चिकित्सकों की टीम ने रविवार को अस्पताल पहुंचकर गायनिक वार्ड का निरीक्षण किया। जांच टीम के सदस्य डॉक्टर अभिनव अग्रवाल ने बताया कि पूरे मामले की बारीकी से जांच की जा रही है और प्रत्येक पहलू का परीक्षण किया ।