बिजनौर: बिजनौर में केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने अपनी मांगों को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन
Bijnor, Bijnor | May 15, 2026 बिजनौर में आज शुक्रवार को दोपहर करीब 12:00 बजे जिला केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने ऑनलाइन फार्मेसी और अनियंत्रित दवा व्यापार के विरोध में डीएम को ज्ञापन सौंपा है। यह ज्ञापन मुख्यमंत्री को संबोधित सौंपा गया है। संगठन ने मांग की है कि मरीजों की सुरक्षा और जन स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए ऑनलाइन दवा बिक्री पर प्रभावी नियंत्रण लगाया जाए