कटनी नगर: एनकेजे हिरवारा लिटिल स्टार फाउंडेशन आश्रय गृह से भागीं तीन नाबालिग बालिकाएं मंडला निवास से मिलीं
एनकेजे अंतर्गत लिटिल स्टार फाउंडेशन आश्रय गृह हिरवारा से 10 दिन पूर्व भागी तीन नाबालिग बालिकाएं तीन जिलों तक पहुँच गई जिन्हें मंडला जिले के निवास से सूचना पर पुलिस ने सुरक्षित दस्तयाब किया गया है। आश्रय गृह की चाबी चोरी कर बाउंड्रीवॉल कूद कर भागी थी बालिकाएं। मामले को लेकर एनकेजे थाना प्रभारी रूपेंद्र सिंह राजूपत ने आज गुरुवार सुबह 11 बजे जानकारी दी है।