कांके: सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के न्यू मधुकम इलाके में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की
Kanke, Ranchi | Nov 30, 2025 सुखदेवनगर थाना क्षेत्र स्थित न्यू मधुकम इलाके में एक युवक ने शनिवार देर शाम करीब नौ बजे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक की पहचान रितेश पांडेय के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक की जल्द ही शादी होने वाली थी। परिजन इस आत्महत्या के पीछे के कारणों पर संदेह जता रहे हैं और उन्होंने इसकी गहन जांच की मांग की है।