सिमडेगा: सिमडेगा में पूर्व मंत्री विमला प्रधान ने महिला आरक्षण बिल पर की प्रेस वार्ता, कांग्रेस पर साधा निशाना
सिमडेगा परिषद में गुरुवार को 11:00 बजे महिला आरक्षण बिल को लेकर पूर्व मंत्री विमला प्रधान ने प्रेस वार्ता का आयोजन किया। मौके पर उन्होंने कहा कि 2023 में पास हुए बिल को जब संशोधन कर परिसीमन की बात आई तब कांग्रेस द्वारा इस बिल पर रोड़ा बनकर महिलाओं की आधी अबादी को राजनीति से रोकने का प्रयास किया ,जिसे जनता जानती है ।उन्होंने कहा आने वाले चुनाव इसका जवाब देगी।