मानिकपुर: चित्रकूट के महंत भरतदास की गिरफ्तारी को लेकर लखनऊ में प्रदर्शन, वीडियो जनपद में हुआ वायरल
गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें जय बजरंग सेना की राष्ट्रीय प्रभारी अर्चना उपाध्याय के नेतृत्व में दर्जनों महिलाएं लखनऊ विधानसभा के बाहर प्रदर्शन करती दिखीं। महिलाओं ने हाथों में तख्तियां लेकर चित्रकूट के वाल्मीकि आश्रम के महंत भरतदास की गिरफ्तारी की मांग उठाई और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से कार्रवाई की गुहार लगाई।