कानपुर: जाजमऊ में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला विवाहित व्यक्ति का शव, मौके पर पहुंची पुलिस
जाजमऊ थाना क्षेत्र के मठियापुर में शुक्रवार सुबह 11:00 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहित व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। वह सूचना मिलते परिजन मौके पर पहुंचे और शव की पहचान विनय शर्मा के रूप में की।मोहल्ले के कुछ लोगों पर हत्या करने शव फेकने का आरोप परिजनों ने लगाया है।