बीरपुर: प्राथमिक विद्यालय नौला मुसहरी में प्रभात फेरी निकालकर बच्चों और शिक्षकों ने चलाया नामांकन जागरूकता अभियान
वीरपुर प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय नौला मुसहरी द्वारा शनिवार को दोपहर करीब बारह बजे पोषक क्षेत्र में नामांकन जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान विद्यालय के बच्चों एवं शिक्षकों ने प्रभात फेरी निकालकर लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया।कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहीं विद्यालय की प्रधान शिक्षिका कविता कुमारी ने विस्तृत जानकारी दी।