अरवल: अरवल पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई थानों में नए थानाध्यक्षों की तैनाती
Arwal, Arwal | May 27, 2026 जिला प्रशासन द्वारा पुलिस विभाग में व्यापक प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। आदेश के तहत जिले के कई थानों में नए थानाध्यक्षों की तैनाती की गई है, जबकि कुछ पदाधिकारियों को पुलिस केंद्र भेजा गया है। यह बदलाव तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। जारी आदेश में नवपदस्थापित थानाध्यक्षों को 24 घंटे के भीतर नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है।