राजगढ़: भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ओमप्रकाश खीचड़ को झुंझुनूं जिला प्रभारी बनाया गया
Rajgarh, Churu | Oct 21, 2026 भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा द्वारा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ओमप्रकाश खीचड़ को पंचायत चुनाव में झुंझुनूं जिला प्रभारी बनाये जाने पर किसान मोर्चा कार्यालय में पार्टी का दुपट्टा पहनाकर स्वागत सत्कार किया गया।इस मौके पर किसान मोर्चा शहर मण्डल अध्यक्ष राकेश सैनी,ओबीसी मोर्चा शहर मण्डल अध्यक्ष सांवरमल स्वामी सहित कार्यकर्ता मौजूद थे।