अवंतिपुर बड़ोदिया: अवंतिपुर बड़ोदिया में ₹11.87 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण
शाजापुर जिले की ग्राम पंचायत अवंतिपुर बड़ोदिया में विकास कार्यों को लेकर भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों को करोड़ों रुपए के विकास कार्यों की सौगात दी गई। इस दौरान अवंतिपुर बड़ोदिया से पगारावदखुर्द मार्ग निर्माण सहित विभिन्न कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया गया, जिनकी कुल लागत करीब 11 करोड़ 87 लाख रुपए बताई गई