हुज़ूर: गोविंदपुरा में जेके रोड पर बाइक सवार युवकों ने महिला से बैग झपटने की कोशिश की, महिला घायल
Huzur, Bhopal | Apr 12, 2026 भोपाल के गोविंदपुरा इलाके में जेके रोड पर बाइक सवार दो युवकों ने एक महिला से चलती स्कूटी पर बैग झपटने का प्रयास किया। इससे स्कूटी सवार महिला और उसकी सहेली सड़क पर गिरकर घायल हो गई। दोनों को गंभीर चोट आई हैं, इलाज के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की अभी गिरफ्तारी नहीं की जा सकी है।