मायापुर–पीपलकोटी टनल हादसा: एक लापता श्रमिक का शव बरामद, दो की तलाश जारी......
मायापुर (पीपलकोटी) स्थित टीएचडीसी की टनल में 13 अगस्त को हुई दुर्घटना के बाद राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है। रेस्क्यू अभियान के दौरान एक और लापता श्रमिक का शव बरामद किया गया है, जबकि टनल में लापता दो अन्य श्रमिकों की तलाश लगातार जारी है।
#NdrfIndia
#ndrfongrund
Pauri, Garhwal | Aug 16, 2026