रॉबर्ट्सगंज: वन स्टॉप सेंटर सोनभद्र में आवासित 6 माह की मासूम बच्ची की हुई मौत
वन स्टॉप सेंटर सोनभद्र में आवासित 6 माह की मासूम बच्ची की गुरुवार शाम 6 बजे मौत हो गयी, बताया जाता है की बच्ची बीमार थी और उसे इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई घटना के बाद मौके पर उच्च अधिकारी पहुंचे और बच्ची के शौक को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया वन स्टाफ सेंटर में मासूम की मौत के बाद विभाग में हड़कम्प है।