भदोही: भदोही : सपा विधायक जाहिद बेग ने की बीडा महायोजना को रद्द करने की मांग
भदोही विधानसभा से सपा विधायक जाहिद बेग ने अपने आवास पर एक प्रेस वार्ता किया। वार्ता में उन्होंने बीडा महायोजना को रद्द करने की मांग की। यह गरीब किसान मजदूरों के हित में नहीं है। उन्होंने कहा नोएडा जहां बना वहां जंगल था जबकि बीडा महायोजना में शहर और तमाम ग्रामीण क्षेत्र शामिल हैं जहां बड़ी संख्या में लोग रह रहे हैं, इससे उनके जीवन यापन पर संकट पैदा होगा।