गुना नगर: नानाखेड़ी में देर रात तेज आवाज में बज रहे दो डीजे सिस्टम और दो पिकअप वाहन जब्त, संचालक पर हुई कार्रवाई
गुना कलेक्टर और एसपी द्वारा जिले में डीजे को लेकर प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए है। 13 मई को कैंट थाना प्रभारी ने बताया, 12 13 मई की रात नानाखेड़ी में देर रात तेज कर्कश आवाज में डीजे बजाने की सूचना पर टीम पहुंची। दो डीजे सिस्टम, दो पिकअप वाहन जप्त कर नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर दोनों डीजे के संचालक राहुल खटीक निवासी पुरानी छावनी पर कार्यवाही की गई।