कोरबा: बकरी की तलाश में जंगल गए किसान पर गिरा पेड़, हुई मौत, आंधी-तूफान में पत्नी भी घायल, घर लौटते वक्त टूटा विशालकाय पेड़
Korba, Korba | Jun 12, 2026 कोरबा जिले के लेमरू थाना क्षेत्र में तेज आंधी-तूफान के दौरान एक दर्दनाक हादसे में 54 वर्षीय किसान की मौत हो गई। जंगल में बकरी की तलाश कर लौट रहे दंपती पर अचानक एक विशालकाय पेड़ गिर गया। हादसे में पति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी घायल हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।