खिजरसराय: भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर खिजरसराय में जश्न, नेताओं ने दी बधाई
भाजपा द्वारा विधानसभा चुनावों में ऐतिहासिक जीत हासिल करने पर खिजरसराय दक्षिणी मंडल में उत्साह का माहौल है। मंडल अध्यक्ष दया शंकर ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की शानदार सफलता पर सभी कार्यकर्ताओं और नेताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि यह जीत वर्षों के तप, त्याग और राष्ट्रहित में समर्पित कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है।