गया टाउन सीडी ब्लॉक: पीएम की अपील के बाद केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने अपने काफिले में वाहनों की संख्या घटाई
पीएम नरेंद्र मोदी की ऊर्जा और पेट्रोलियम संसाधनों की बचत संबंधी अपील के बाद गया सांसद सह केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने अपने काफिला में वाहनों की संख्या कम कर दी है।हम पार्टी ने शनिवार की रात 9 बजे प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि केंद्रीय मंत्री ने अपने काफिला में चलने वाले वाहनों की संख्या में भारी कटौती करते हुए इसे 8 से घटाकर 3 कर दिया है।