बैरसिया: भोपाल: RGPV के कुलगुरु ने राज्यपाल को इस्तीफा सौंपा
Berasia, Bhopal | Nov 20, 2025 भोपाल के RGPV के कुलगुरु ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा। RGPV की NAAC मूल्यांकन प्रक्रिया पर उठे सवाल अब एक बड़े अकादमिक विवाद में बदल गए हैं। ABVP ने आरोप लगाया है कि विश्वविद्यालय ने A++ ग्रेड हासिल करने के लिए SSR रिपोर्ट में कई गलत और भ्रामक तथ्य प्रस्तुत किए हैं। इसी कड़ी में गुरुवार शाम 6 बजे RGPV के कुलगुरु प्रो. राजीव त्रिपाठी ने इस्तीफा भेजा।