धमदाहा: पुलिस ने अवैध बालू माफियाओं पर बड़ा प्रहार करते हुए बालू लदे चार ट्रैक्टर किए जब्त, नदी घाटों से अवैध खनन पर चला शिकंजा
धमदाहा :- मीरगंज थाना क्षेत्र में अवैध बालू खनन और परिवहन के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बालू लदे चार ट्रैक्टरों को जब्त किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध खनन कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है।