बक्सर जिलाधिकारी साहिला की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक सोमवार को अपराहन 3:00 बजे के करीब आयोजित की गई। जिसमें विभिन्न विभागों के बीच आपसी समन्वय सुदृढ़ करते हुए जिला स्तर पर प्रभावी प्रशासन सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया। बैठक में किसान रजिस्ट्री, राजस्व विभाग एवं भूमि बैंक, शिक्षा विभाग सहित अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई।