उन्नाव: उन्नाव के मोती नगर में स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के पास एंटी रोमियो टीम का सघन अभियान, मनचलों को दी गई हिदायत
Unnao, Unnao | Sep 29, 2026 उन्नाव में छात्राओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने एंटी रोमियो अभियान चलाया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी नगर विनी सिंह के नेतृत्व में एंटी रोमियो टीम ने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के आसपास सघन चेकिंग और निगरानी की। इस दौरान छात्राओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए शासन द्वारा जारी पंपलेट वितरित किए गए