जगदलपुर: कुम्हरावंड झरनी गुड़ा में बस्तर सांसद महेश कश्यप द्वारा हनुमान प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न, संभाग भर के श्रद्धालु हुए शामिल
बस्तर के कुम्हरावंड झरनी गुड़ा गांव में आज गुरुवार दोपहर 2 बजे श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला जहां बस्तर सांसद महेश कश्यप के गांव में आयोजित त्रिदिवसीय हनुमान प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव पूरे क्षेत्र के लिए एक भव्य आध्यात्मिक पर्व बन गया है।