सादाबाद: सादाबाद में एसपीसीए टीम और नगर पंचायत कर्मियों ने पागल कुत्ते का किया रेस्क्यू, लोगों ने ली राहत की सांस
सादाबाद में पागल कुत्ते का आतंक था, वह अब तक कई लोगों को काट चुका था। स्थानीय लोगों के द्वारा नगर पंचायत और SPCA टीम को कुत्ते के आतंक की सूचना दी। इसके बाद एसपीसीए टीम ने नगर पंचायत कर्मियों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद कुत्ते का रेस्क्यू कर उसे फिरोजाबाद शेल्टर होम उपचार के लिए भेज दिया है।