पटना ग्रामीण: तेजस्वी यादव की `जन विश्वास यात्रा` 20 फरवरी से होगी शुरू : पार्टी ऑफिस में बोले राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह
सरकार से हटते ही राजद नेता तेजस्वी यादव अब जनता के बीच जानेवाले हैं। पार्टी ने उनकी यात्रा को लेकर शेड्यूल बना लिया है। 20 फरवरी से तेजस्वी यादव 'जन विश्वास यात्रा' की शुरुआत करेंगे। इस दौरान तेजस्वी यादव कई जिलों में रात्रि विश्राम भी करेंगे। पार्टी ऑफिस में मीडिया से बातचीत के दौरान राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने इसकी जानकारी दी है।