पटना ग्रामीण: लालू के दरवाजा खुले होने वाले बयान पर सीएम नीतीश कुमार ने कहा- उनके चक्कर में मत आइए
शनिवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तमाम अटकलों को दरकिनार करते हुए आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव के दरवाजा खुले होने वाले बयान पर जवाब दिया है। उन्होंने मीडिया के सवाल पर कहा कि कौन क्या बोलता है, उस पर ध्यान मत दीजिए। वहीं तेजस्वी यादव समेत आरजेडी कोटे के मंत्रियों के विभाग की जांच करवाने के फैसले पर सीएम ने अपनी बात रखी।