पटना ग्रामीण: कर्पूरी ठाकुर स्मृति संग्रहालय में पूर्व सीएम कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि समारोह में शामिल हुए सीएम नीतीश कुमार
भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि के अवसर पर शनिवार को कर्पूरी ठाकुर स्मृति संग्रहालय में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर बिहार विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव, शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी, कर्पूरी ठाकुर के परिजन समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।