धरहरा: मरम्मत कार्य के चलते सोमवार को 4 घंटे बिजली गुल रहेगी, उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील
धरहरा प्रखंड के दशरथपुर फीडर से जुड़े क्षेत्रों में सोमवार को बिजली आपूर्ति चार घंटे के लिए बाधित रहेगी। यह निर्णय फीडर में आवश्यक मरम्मत कार्य और पेड़ों की छटाई को लेकर लिया गया है। विद्युत विभाग के कनीय अभियंता रोहित प्रसाद ने जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार को दोपहर 12 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक फीडर से जुड़े औड़ाबगीचा,अदलपुर,अमारी,पंचरुखी,इटवा, दशरथपुर