लोनी: मेडिकल स्टोर संचालक से तमंचे के बल पर लूट करने वाला बदमाश मुठभेड़ के बाद लालबाग कॉलोनी से गिरफ्तार हुआ
एसीपी अंकुर विहार भास्कर वर्मा ने बताया कि दो नंबर इंदिरापुरी में एक मेडिकल स्टोर संचालक से तमंचे के बल पर ₹10000 लूटने वाले बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। रविवार सुबह 3 बजे लालबाग कॉलोनी में हुई मुठभेड़ में गिरफ्तार बदमाश विकास तोमर के पैर में गोली लगी। कब्जे से 9700 तमंचा और बाइक बरामद हुई। बदमाश का एक साथी मौके से फरार हुआ।