लोनी: अमरोहा में शोरूम से 15 कीमती मोबाइल चोरी करने वाले पांच चोरों को लोनी पुलिस ने बंथला से गिरफ्तार किए
एसीपी सूर्यबली मौर्य ने बताया कि पुलिस ने शनिवार को पांच चोरों जैत, साहिल, अनस, शोएब और शादाब को बंथला से गिरफ्तार किया, इनके कब्जे से करीब चार लाख रुपए के कीमती मोबाइल बरामद हुए हैं। पांचो आरोपी लोनी में मोबाइल को बेचने की फिराक में घूम रहे थे। पूछताछ में आरोपियों ने अमरोहा से मोबाइल चोरी करना बताया था। लोनी पुलिस ने अमरोहा पुलिस को मामले की जानकारी दी है।