पटना ग्रामीण: गर्दनीबाग में मोबाइल छीनने के मामले में एक व्यक्ति गिरफ्तार, छीना गया मोबाइल भी बरामद
गर्दनीबाग थाना क्षेत्र में 5 फरवरी को एक व्यक्ति से उसका मोबाइल छीनने की जानकारी पुलिस को मिली थी। इस मामले में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर त्वरित कार्यवाही करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार शाम 7:47 पर मामले की जानकारी सचिवालय एसडीपीओ 1 डॉ अनु कुमारी ने दी है।